Posts

Showing posts from February, 2024

आहार और पोषण

Image
भोजन और पोषण के महत्व को समझना हमारे स्वास्थ्य और विकास के लिए आवश्यक है। उचित आहार हमें शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए ऊर्जा देता है और विभिन्न बीमारियों को रोकने में मदद करता है।  जहां तक भारतीय भोजन की बात है तो यहां के लोग अपने आहार में विभिन्न प्रकार की सब्जियों का उपयोग करते हैं। भारतीय व्यंजनों में शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह की सामग्रियों के साथ-साथ सब्जियाँ भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं क्योंकि ये सब्जियां विभिन्न प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। पोषण क्या है ? पोषण ऐसी क्रिया है जिसके द्वारा भोजन या आहार के माध्यम से आवश्यक पोषक तत्वों को शरीर में पहुंचाया जाता है, ये पोषक तत्त्व हमारे शरीर की सुरक्षा और उत्तम विकास के लिए बहुत ही आवश्यक हैं साथ ही ये तत्त्व शारीरिक, मानसिक,और सामाजिक विकास के लिए बहुत जरूरी हैं। ये पोषक तत्त्व हमें संतुलित आहार के द्वारा ही प्राप्त हो सकते हैं। संतुलित आहार क्या है ? ऐसा आहार जिसमे सभी पोषक तत्व उचित मात्रा में हों और जो विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों से प्राप्त होता हो, संतुलित आहार कहलाता है। संतुलित आहार ...

गैस और एसिडिटी में क्या अंतर है : क्यू होती है इसकी समस्या

Image
  आजकल की भागदौड़ की जिंदगी में हमारा खान - पान लाइफ स्टाइल सब कुछ बदल गया है जिससे हमें कई तरह की स्वास्थ संबंधी तकलीफों का सामना करना पड़ता है। गैस और एसिडिटी भी इन्ही में से एक है। अक्सर लोग गैस और एसिडिटी को एक ही समझ लेते है लेकिन इन दोनो में अंतर है। गैस और एसिडिटी होने का कारण लगभग सामान्य हो सकता है पर इनके लक्षण और उपचार दोनो अलग है तो आइए जानते हैं |   गैस क्या है ? और क्यू बनती है ? :   आजकल पेट में गैस बनना एक आम बात हो गई है, जब हम जल्दी जल्दी खाना खाते हैं या फिर जल्दी जल्दी पानी पीते हैं तो बहुत सारी गैस हमारे आमाशय में चली जाती है। ये गैस मिथेन, कार्बन डाई ऑक्साइड, नाइट्रोजन, हाइड्रोजन और ऑक्सीजन का मिश्रण हो सकती है। पेट में गैस बनने पर गैस डकार के माध्यम से और मलाशय के द्वारा हवा पास करने से बाहर निकलती है| गैस बनने के मुख्य कारण : 1. अनियमित जीवनशैली 2. खाने को बिना चबाएं जल्दी जल्दी खाना 3. गैस बनाने वाले पदार्थ जैसे -  गोभी, पत्ता गोभी, राजमा, आलू, केला, मटर, चाय, काफी, मैदा इत्यादि  का सेवन करना। 4. रात में देरी से खाना खाना और खा...

स्वस्थ बाल और सही देखभाल :

बालो को स्वस्थ, सुंदर बनाने के कुछ आसान टिप्स : बाल मानव शरीर का बहुत ही महत्त्वपूर्ण हिस्सा है। यह सुंदरता और आत्मविश्वास को बढ़ाता है  इसलिए बालों को सुरक्षा और सम्मानजनक देखभाल की ज़रूरत होती है। बाल कई कारणों से मानव शरीर के लिए महत्वपूर्ण है। यह सिर की सतह (sclap) की रक्षा करते है उसे धूप, धूल, और प्रदूषण से बचाते है साथ ही सिर की गर्मी को रोकते है। अगर बालो का सही तरीके से ध्यान न रखा जाए तो हमें बालो से संबंधित कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जैसे:  बालों की समस्याएँ अलग-अलग हो सकती हैं जैसे : 1.बालों का झड़ना  2.सफ़ेद बाल  3.सूखे बाल  4.रूसी (dandruff) 5.सिर में खुजली और अन्य प्रकार की बालों की समस्याएँ।  इन समस्याओं के कारण अलग-अलग हो सकते हैं जैसे : 1.कुपोषण 2.जीवाणु संक्रमण  3.तनाव  4.मनोवैज्ञानिक कारण।  यहां कुछ युक्तियां दी गई हैं जिन्हें अपनाकर आप बालों की समस्याओं को दूर कर सकते हैं:  1. उचित और स्वस्थ आहार लें। साथ ही अपने आहार में विटामिंस और मिनरल्स को शामिल करें। ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। 2. अपने बालों...