Posts

Showing posts from September, 2024

न डाइटिंग, न जिम बस कुछ आसान उपायों को अपनाकर बढ़े हुए वजन को जल्द से जल्द कम करें (Healthy tips for weight-loss)

Image
स्लिम और फिट बॉडी पाना हर किसी की इच्छा होती है लेकिन सभी के पास जिम जाने और सख्त डाइट फ़ॉलो करने की इच्छा और टाइम नही होता। इस आर्टिकल में हम कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में बात करेंगे जिन्हें फॉलो करके आप बिना सख्त डायटिंग और बिना जिम जाए भी वजन को कम कर सकते हैं। हमेशा एक्टिव रहें अगर आप बिना जिम और बिना डाइटिंग के अपना वजन कम करना चाहते हैं तो हमेशा एक्टिव रहने की कोशिश करें। इसके लिए आप रोजाना 30 से 40 मिनट तेज चाल से चलने का  प्रयास करें और लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करें। घर के काम जैसे झाड़ू लगाना, पोछा लगाना, गार्डनिंग करना या बच्चों के साथ खेलना यह सभी फिजिकल एक्टिविटीज भी आपको एक्टिव रखने में मदद करती है। इसके साथ-साथ सुबह-सुबह योग करना भी काफी फायदेमंद होगा इससे आपका शरीर लचीला और एक्टिव होगा। हेल्दी आदतें अपनाएं  वजन को कम करने के लिए खाना छोड़ने की भूल कभी ना करें, इसकी जगह आप ऐसे भोजन को भी चुन सकते है जो हेल्दी और फाइबर युक्त हो जैसे की सलाद, ताजे फल और हरी सब्जियां। एक बार में ज्यादा खाने से बचें और थोड़ा-थोड़ा करके कई बार खाएं। ज्यादा तली भुन...

स्वस्थ और निखरी त्वचा के लिए अपनाएं यह 12 आसान और असरदार टिप्स (Effective tips for healthy and glowing skin)

सुंदर और स्वस्थ त्वचा पाना हर किसी की ख्वाहिश होती है लेकिन इसके लिए आपको महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और जटिल रूटीन अपनाने की कोई जरूरत नहीं है, हेल्दी स्किन पाने के लिए आपको हेल्दी स्किन केयर रूटीन और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना होगा जो की आपकी स्किन को अंदरूनी और बाहरी दोनों तरफ से  स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। तो आईए जानते हैं ऐसे ही कुछ टिप्स के बारे में-  1. हेल्दी तरीके से हाइड्रेट रहे :- दिन भर कम से कम 8 से 10 ग्लास पानी पिए इसके साथ-साथ ताजे फलों का जूस, नारियल पानी, नींबू पानी और छाछ जैसे पेय पदार्थों का भी सेवन करें, जिससे त्वचा हमेशा अंदर से हाइड्रेट रहे। 2. हेल्दी डाइट लें :- अपने आहार में ताजे फल, हरी सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स, नट्स और ओमेगा-3  फैटी एसिड आदि को शामिल करें। ये आहार आपके स्किन को अंदरूनी पोषण देते हैं। 3. सनस्क्रीन का प्रयोग करें :- सूरज की हानिकारक किरणों से स्किन को बचाने के लिए हर रोज SPF 30+ सनस्क्रीन का प्रयोग करें, चाहे मौसम कोई भी हो। 4. चेहरे को हमेशा साफ रखें :- दिन में कम से कम दो बार अपना चेहरा हल्के फेस वॉश से धोएं ताकि धूल, प्र...