न डाइटिंग, न जिम बस कुछ आसान उपायों को अपनाकर बढ़े हुए वजन को जल्द से जल्द कम करें (Healthy tips for weight-loss)
स्लिम और फिट बॉडी पाना हर किसी की इच्छा होती है लेकिन सभी के पास जिम जाने और सख्त डाइट फ़ॉलो करने की इच्छा और टाइम नही होता। इस आर्टिकल में हम कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में बात करेंगे जिन्हें फॉलो करके आप बिना सख्त डायटिंग और बिना जिम जाए भी वजन को कम कर सकते हैं।
हमेशा एक्टिव रहें
अगर आप बिना जिम और बिना डाइटिंग के अपना वजन कम करना चाहते हैं तो हमेशा एक्टिव रहने की कोशिश करें। इसके लिए आप रोजाना 30 से 40 मिनट तेज चाल से चलने का प्रयास करें और लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करें। घर के काम जैसे झाड़ू लगाना, पोछा लगाना, गार्डनिंग करना या बच्चों के साथ खेलना यह सभी फिजिकल एक्टिविटीज भी आपको एक्टिव रखने में मदद करती है। इसके साथ-साथ सुबह-सुबह योग करना भी काफी फायदेमंद होगा इससे आपका शरीर लचीला और एक्टिव होगा।
हेल्दी आदतें अपनाएं
वजन को कम करने के लिए खाना छोड़ने की भूल कभी ना करें, इसकी जगह आप ऐसे भोजन को भी चुन सकते है जो हेल्दी और फाइबर युक्त हो जैसे की सलाद, ताजे फल और हरी सब्जियां। एक बार में ज्यादा खाने से बचें और थोड़ा-थोड़ा करके कई बार खाएं। ज्यादा तली भुनी और प्रोसेस्ड की चीजों को खाने से बचें क्योंकि ये चीजें शरीर में फैट को बहुत तेजी से बढ़ाती है।
हेल्दी ड्रिंक्स लें
कार्बोनेटेड ड्रिंक्स के सेवन से बचें क्योंकि इसमें शर्करा बहुत अधिक मात्रा में होती है जिससे कैलोरी की मात्रा बढ़ती है और वजन बढ़ सकता है। यह मोटापे का एक अहम कारण हो सकता है इसकी जगह आप दिन भर में कम से कम 8 से 10 ग्लास पानी जरूर पिए क्योंकि यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकलने में मदद करता है इसके अतिरिक्त आप फलों के जूस, नारियल पानी और नींबू पानी आदि का भी सेवन कर सकते हैं।
तनाव (स्ट्रेस) से बचें
वजन बढ़ाने में तनाव अहम भूमिका निभाता है क्योंकि ज्यादा तनाव में रहने से मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है जिससे कैलोरी कम बर्न होती है और मोटापा बढ़ने लगता है। इसके अलावा तनाव के कारण लोग फिजिकल एक्टिविटीज में भी कमी कर देते हैं और ज्यादा समय बैठकर या लेट कर बताने लगते हैं जिसकी वजह से कैलोरी बर्न नहीं होती और वजन तेजी से बढ़ने लगता है।
पर्याप्त नींद लें
प्रतिदिन 7 से 8 घंटे की नींद जरूर ले क्योंकि पर्याप्त नींद लेने से मेटाबॉलिज्म सही रहता है और शरीर के सभी अंग सुचारू रूप से कार्य कर पाते हैं।
इन आसान आदतों को अपने दिनचर्या में शामिल करके आप बिना जिम और बिना डाइटिंग के स्लिम और फिट बॉडी पा सकते हैं, बस इन नियमों को नियमित रूप से फॉलो करें और धैर्य बनाए रखें।
Written by- Shilpa Shukla
Comments
Post a Comment