Posts

Showing posts from July, 2024

क्या आप भी परेशान हैं, घमौरियों से तो अपनाएं ये असरदार टिप्स कुछ ही दिनों में घमौरियां हो जाएंगी छूमंतर

Image
घमौरियां जिन्हें इंग्लिश में "prickly heat" या "heat rash" कहा जाता है, गर्मियों के मौसम में  होना एक आम समस्या है। घमौरियां त्वचा पर लाल दानों के रूप में दिखाई देती हैं, जो खुजली और जलन पैदा करती हैं। घमौरियां अधिकतर उन जगहों पर होती है जहां पसीना अधिक आता है जैसे गर्दन, पीठ, सीना और कंधा। अधिक पसीना होने के कारण पसीने की ग्रंथियां ब्लॉक हो जाती हैं और पसीना त्वचा के नीचे फंस जाता है जिससे घमौरियां उत्पन्न होती हैं। घमौरी के इलाज के लिए यहां कुछ असरदार टिप्स दिए गए हैं जिन्हें अपना कर आप घमौरियों से छुटकारा पा सकते हैं। 1. एलोवेरा जेल : एलोवेरा जेल को सीधे घमौरियों पर लगाएं और 20 से 30 मिनट तक छोड़ दें ताकि यह त्वचा में अच्छी तरह एब्जॉर्ब हो जाए, इसके बाद ठंडे पानी से इसे साफ कर दें। यह त्वचा को ठंडक पहुंचता है और घमौरियों के जलन को कम करता है। 2. बर्फ का इस्तेमाल : कॉटन के कपड़े में बर्फ के टुकड़ों को रखकर घमौरियों पर हल्के हाथों से रगड़े यह जलन और खुजली कम करने में मदद करता है। 3. नीम का पेस्ट : नीम के पत्तों का पेस्ट बनाकर घमौरी वाली जगह पर लगाएं। नी...

करें सुस्ती और थकान को दूर, खाएं एनर्जी बढ़ाने वाले फूड्स

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में थकान और सुस्ती महसूस होना आम बात हो गई है। चाहे हम ऑफिस में लंबे समय तक बैठे रहें या पूरे दिन भागदौड़ करते रहें हम सभी को कभी न कभी आलस्य की समस्या का सामना करना पड़ता है। सुस्ती या थकान महसूस करना अक्सर हमारे खानपान और दिनचर्या से जुड़ा होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ खास तरह के भोजन आपकी सुस्ती को दूर कर आपको ताजगी और ऊर्जा से भर सकते हैं? इस लेख में हम उन खाद्य पदार्थों पर चर्चा करते हैं जो आपकी ऊर्जा को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं और आपको दिन के कार्यों को पूरा करने के लिए तैयार कर सकते हैं आइए जानते हैं कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में जो थकान और सुस्ती को दूर करके शरीर में ऊर्जा और ताकत को बढ़ाते हैं।  1. ओटमील  ओटमील में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होते हैं जो हमें एनर्जी प्रदान करते हैं यह धीरे-धीरे पचता है जिससे शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा मिलती रहती है ओटमिल में फाइबर भी अच्छी मात्रा में होता है जो पेट को भरा हुआ महसूस करता है। 2. केला  केला आसानी से पचने वाला फल है जो तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है केले में पोटेशियम विटामिन ...