करें सुस्ती और थकान को दूर, खाएं एनर्जी बढ़ाने वाले फूड्स

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में थकान और सुस्ती महसूस होना आम बात हो गई है। चाहे हम ऑफिस में लंबे समय तक बैठे रहें या पूरे दिन भागदौड़ करते रहें हम सभी को कभी न कभी आलस्य की समस्या का सामना करना पड़ता है। सुस्ती या थकान महसूस करना अक्सर हमारे खानपान और दिनचर्या से जुड़ा होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ खास तरह के भोजन आपकी सुस्ती को दूर कर आपको ताजगी और ऊर्जा से भर सकते हैं? इस लेख में हम उन खाद्य पदार्थों पर चर्चा करते हैं जो आपकी ऊर्जा को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं और आपको दिन के कार्यों को पूरा करने के लिए तैयार कर सकते हैं
आइए जानते हैं कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में जो थकान और सुस्ती को दूर करके शरीर में ऊर्जा और ताकत को बढ़ाते हैं।


 1. ओटमील 
ओटमील में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होते हैं जो हमें एनर्जी प्रदान करते हैं यह धीरे-धीरे पचता है जिससे शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा मिलती रहती है ओटमिल में फाइबर भी अच्छी मात्रा में होता है जो पेट को भरा हुआ महसूस करता है।

2. केला 
केला आसानी से पचने वाला फल है जो तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है केले में पोटेशियम विटामिन b6 और कार्बोहाइड्रेट होते हैं, इसमें प्राकृतिक शुगर भी होता है जो एनर्जी लेवल को बढ़ता है।


3. नट्स और सीड्स 
नट्स और सीट्स जैसे काजू, बादाम, अखरोट, चिया सीड्स, कद्दू के बीज, फ्लैक्स सीड्स में स्वस्थ वसा, प्रोटीन और फाइबर होते हैं, ये पोषक तत्त्व शरीर में ऊर्जा को बनाए रखते है और भूख को भी नियंत्रित रखते हैं।

4. हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियों में आयरन, पोटेशियम और मैग्नीशियम होते हैं जो ऊर्जा उत्पादन का कार्य करते हैं। आयरन की कमी से भी सुस्ती और थकान महसूस हो सकती है इसलिए हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन आयरन की कमी को पूरा करने में सहायक होता है।


5. सिट्रस फ्रूट 
सिट्रस फ्रूट जैसे नींबू, संतरा, आंवला, टमाटर और मौसंबी में विटामिन C प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो ऊर्जा बढ़ाने के साथ साथ हमारी इम्युनिटी को भी बढ़ात हैं।

6. ऑरेंज जूस 
ताज़े ऑरेंज जूस में vitamin C और प्राकृतिक शुगर होता है जो बॉडी में एनर्जी को बढ़ाता है
यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और ताजगी का एहसास कराता है।

7. शहद (honey) 
शहद एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है, इसमें प्राकृतिक शुगर होता है जो तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है। शहद का इस्तेमाल हम चाय, ओटमील या टोस्ट के साथ करके तुरंत ऊर्जा प्राप्त कर सकते हैं।

8. ब्राऊन राइस 
ब्राउन राइस एक संपूर्ण अनाज है। यह धीरे-धीरे पचता है और लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान करता है इसमें विटामिन बी फाइबर और कार्बोहाइड्रेट होते हैं, इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जिससे यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखता है और एनर्जी की कमी नहीं होने देता।

9. दही 
दही में प्रोबायोटिक्स होते है जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं जो लंबे समय तक एनर्जी को बनाए रखते हैं।

10. पानी
पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है जिससे शारीरिक और मानसिक थकान कम होता है, यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकलता है जिससे कोशिकाएं बेहतर ढंग से काम कर पाती हैं, पानी पाचन क्रिया में भी मदद करता है जिससे पोषक तत्व बेहतर ढंग से अवशोषित होते हैं और शरीर में ऊर्जा के स्तर को बनाए रखते हैं।

इन खाद्य पदार्थों के नियमित सेवन से आप न केवल पोषक तत्व प्राप्त कर सकते हैं बल्कि शारीरिक और मानसिक थकान को भी दूर कर सकते हैं और एनर्जी प्राप्त कर सकते हैं।

Written by - Shilpa Shukla

Comments

Popular posts from this blog

"खूबसूरती और सेहत का बेहद गहरा रिश्ता : पांच आसान टिप्स जो आपके अंदर और बाहर से निखारे"

स्वस्थ बाल और सही देखभाल :

नेचुरल ब्यूटी और हेल्थ का सीक्रेट : घर में छुपे ये पांच आसान उपाय जरूर अपनाएं।