स्वस्थ बाल और सही देखभाल :

बालो को स्वस्थ, सुंदर बनाने के कुछ आसान टिप्स :


बाल मानव शरीर का बहुत ही महत्त्वपूर्ण हिस्सा है। यह सुंदरता और आत्मविश्वास को बढ़ाता है  इसलिए बालों को सुरक्षा और सम्मानजनक देखभाल की ज़रूरत होती है। बाल कई कारणों से मानव शरीर के लिए महत्वपूर्ण है। यह सिर की सतह (sclap) की रक्षा करते है उसे धूप, धूल, और प्रदूषण से बचाते है साथ ही सिर की गर्मी को रोकते है। अगर बालो का सही तरीके से ध्यान न रखा जाए तो हमें बालो से संबंधित कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जैसे: 
बालों की समस्याएँ अलग-अलग हो सकती हैं जैसे :
1.बालों का झड़ना 
2.सफ़ेद बाल 
3.सूखे बाल 
4.रूसी (dandruff)
5.सिर में खुजली और अन्य प्रकार की बालों की समस्याएँ। 
इन समस्याओं के कारण अलग-अलग हो सकते हैं जैसे :
1.कुपोषण
2.जीवाणु संक्रमण 
3.तनाव 
4.मनोवैज्ञानिक कारण। 

यहां कुछ युक्तियां दी गई हैं जिन्हें अपनाकर आप बालों की समस्याओं को दूर कर सकते हैं: 

1. उचित और स्वस्थ आहार लें। साथ ही अपने आहार में विटामिंस और मिनरल्स को शामिल करें। ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं।

2. अपने बालों को नियमित रूप से धोएं और एक अच्छे शैम्पू और कंडीशनर का उपयोग करें। 

3. तनाव कम करने के लिए योग और ध्यान करें। 
4. अपने बालों को धूप और धूल से बचाएं।

5. नियमित रूप से बालों में तेल लगाएं। बिना तेल लगाए बालो को कभी न धुले क्योंकि इससे बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं।

6. अपने बाल नियमित रूप से काटें इससे बालो के दोमुहें होने की संभावना कम होगी और बालो की ग्रोथ अच्छी होगी।

7. प्राकृतिक रूप से उत्पादित बाल उत्पादों का उपयोग करें। कैमिकल युक्त उत्पादों का उपयोग न करें।

8. बरसात के मौसम में फंगल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है जिससे बालो में खुजली और अत्यधिक डैंड्रफ हो जाता है जिससे बाल टूटने लगते है अगर इसका समय पर इलाज न किया जाए तो समस्या बढ़ सकती है और आप गंजेपन का शिकार हो सकते है।

बालों की देखभाल के लिए कुछ घरेलू टिप्स: 

1. नींबू :  नींबू का दो चम्मच रस नारियल के तेल में मिलाकर लगाने से डैंड्रफ की समस्या खत्म होती है।

2. आंवला :  रोज एक आंवले के सेवन से बाल काले और घने होते हैं, आंवले के पेस्ट में रीठा मिला कर बालों में लगाने से बाल लंबे होते हैं। 

3. मेहंदी :  मेहंदी में कच्चा अंडा मिला कर बालो में लगाएं इससे बालो में चमक आएगी और बाल सिल्की व मुलायम होंगे।

4. एलोवेरा :  एलोवेरा जेल का प्रयोग करने से बालो को पोषण मिलता है और बालो में इन्फेक्शन का खतरा नहीं रहता। 

5. प्याज :  बालो की जड़ों में प्याज के रस से हल्के हाथों  से मालिश करें, इससे बालो का गिरना काम होगा और नए बाल उगेंगे। 

उपरोक्त निर्देशों का पालन करने से बालों की विभिन्न समस्याओं से निजात पाया जा सकता है
यदि आपके बालों की समस्या गंभीर है तो अपने  डॉक्टर से परामर्श करना लाभदायक सिद्ध होगा।

Comments

  1. Mam hair fall se bahut pareshan hu iska koi exact solution bataye....

    ReplyDelete
    Replies
    1. Raat me gungune tel se malish kare aur subha shampoo kar le, gile balo me kabhi kanghi na kare, Khan- pan sahi rakhe aur niymit yog kare.

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

"खूबसूरती और सेहत का बेहद गहरा रिश्ता : पांच आसान टिप्स जो आपके अंदर और बाहर से निखारे"

नेचुरल ब्यूटी और हेल्थ का सीक्रेट : घर में छुपे ये पांच आसान उपाय जरूर अपनाएं।