Posts

Showing posts from May, 2024

स्प्राउट्स या अंकुरित अनाज खाने के लाभ

Image
अंकुरित अनाज या स्प्राउट्स हमारे आहार का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा है, ये प्राकृतिक होते है और पोषक तत्त्वों से भरपूर होते है और घर पर आसानी से तैयार किये जा सकते है| अंकुरित करने के लिए तरह तरह के अनाजो को पानी में भिगोया जाता है और फिर उन्हें नमी में रखा जाता है जिससे वे अंकुरित हो जाते है| यह प्रक्रिया अनाज के पोषक तत्त्वों की मात्रा को कई गुना बढ़ा देती है| अंकुरित अनाज प्रोटीन, विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर से भरपूर होते है, ये हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाते है, शरीर में एनर्जी को बढ़ाते है, वजन को नियंत्रित रखते है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते है|  आइये कुछ प्रमुख अंकुरित अनाजो के बारे में जानते है जिन्हें आप अपने आहार में शामिल कर सकते है| 1. अंकुरित मूंग : अंकुरित मूंग में प्रोटीन, फाइबर, फोलेट, मैग्नीशियम, कैल्शियम और विटामिन C और विटामिन K प्रचुर मात्रा में पाया जाता है| यह एंटी-ओक्सिडेंट से भरपूर होता है, इसके सेवन से इम्युनिटी बढ़ती है, वजन नियंत्रित रहता है और पाचनतंत्र भी मजबूत होता है|   2. अंकुरित चना : अंकुरित चने में प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, विट...