Dark circles : आंखों के पास काले घेरे क्यों होते है? क्या है उनका स्थाई उपचार
Dark circle आंखों के नीचे काले घेरे होना एक सामान्य समस्या हो गई है जो चेहरे की खूबसूरती को छीन लेती है काले घेरे होने से व्यक्ति थका हुआ और उदास दिखने लगता है। आंखें न केवल चेहरे की सुंदरता के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि व्यक्ति के आकर्षण शक्ति और आत्मविश्वास को भी बढ़ाती हैं, ऐसे में यदि डार्क सर्कल्स की समस्या हो जाए तो व्यक्ति ज्यादा उम्र का दिखने लगता है। काले घेरे होने के निम्न कारण हो सकते हैं :- 1. नींद की कमी 2. अत्यधिक तनाव 3. पोषण की कमी 4. तंबाकू और शराब का ज्यादा सेवन या 5. त्वचा की देखभाल में कुछ गलतियां डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए कुछ घरेलू उपाय : 1. ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन : प्रतिदिन कम से कम 10 से 12 ग्लास पानी पिए क्योंकि कम पानी पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर नहीं निकाल पाते और ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक ढंग से नहीं हो पता है, जिसके कारण त्वचा संबंधी अनेक प्रकार की परेशानियां हो जाती हैं जिनमें से डार्क सर्कल्स एक आम समस्या है। 2. पौष्टिक आहार : ताजा फल, हरी सब्जियों और सलाद का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें...