Posts

Showing posts from October, 2024

करवा चौथ स्पेशल ब्यूटी टिप्स

Image
करवा चौथ केवल एक व्रत नहीं बल्कि एक ऐसा त्यौहार है जो पति पत्नी के रिश्ते को प्रेम, विश्वास और समर्पण से और भी गहरा बनता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और अपने सुखद वैवाहिक जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं जो सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है और भारतीय संस्कृति और परंपराओं का एक अहम हिस्सा भी है। इस अवसर पर खूबसूरत दिखने से महिलाओं के मन में खुशी और आत्मविश्वास का अनुभव होता है, इस खुशी को दोगुना करने के लिए आप कुछ खास ब्यूटी टिप्स को फॉलो कर सकती हैं जिससे आपकी खूबसूरती कई गुना बढ़ जाएगी । 1. स्क्रब करें :- करवा चौथ के एक दिन पहले स्क्रब करें ताकि डेड स्किन निकल जाए और चेहरा निखरा हुआ दिखे, इसके लिए आप घरेलू स्क्रब इस्तेमाल करें। घरेलू स्क्रब तैयार करने के लिए बेसन, चावल का आटा और दही को मिक्स करें और चेहरे और गर्दन की मसाज करें। 2. मॉइश्चराइज़ करें :-  स्क्रब करने के बाद चेहरे को अच्छी तरह मॉइश्चराइज करना बहुत जरूरी होता है इसके लिए अपनी स्किन टाइप के अनुसार मॉइश्चराइजर चुने ताकि आपकी स्किन दिन भर नमी बन...