शरीर में खून की कमी को पूरा करने के 10 आजमाएं हुए प्राकृतिक और पौष्टिक उपाय
शरीर में खून की कमी या एनीमिया होना आजकल एक आम स्वास्थ समस्या है जो की आयरन की कमी के कारण होती है। आयरन हमारे शरीर के लिए आवश्यक तत्वों में से एक है, जो हीमोग्लोबिन के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हीमोग्लोबिन लाल रक्त कोशिकाओं का प्रमुख घटक है, जो ऑक्सीजन को शरीर के विभिन्न अंगों तक पहुंचाने का काम करता है। जब शरीर में आयरन की कमी होती है, तो हीमोग्लोबिन का निर्माण पर्याप्त मात्रा में नहीं हो पाता, जिससे खून की कमी हो जाती है और यह समस्या अक्सर थकान, कमजोरी, और सांस की कमी जैसे लक्षणों के साथ आती है। खून की कमी को पूरा करने के लिए आयरन के साथ साथ विटामिन बी12, फोलिक एसिड और अन्य पोषक तत्व बेहद जरूरी हैं। इस आर्टिकल में हम आपको खून की कमी को दूर करने के 10 प्रभावी और प्राकृतिक उपाय बताएंगे, जो न सिर्फ आपको स्वस्थ बनाए रखेंगे बल्कि आपकी थकान और कमजोरी को दूर करने के साथ-साथ आपको ऊर्जा भी प्रदान करेंगे। आयरन युक्त आहार प्रतिदिन अपने आहार में हरी सब्जियाँ जैसे पालक, मेथी, बथुआ, बीन्स आदि शामिल करें इसके अलावा विभिन्न प्रकार की दालें, चिकन, मछली, अंडे की जर्दी, सूखे ...