शरीर में खून की कमी को पूरा करने के 10 आजमाएं हुए प्राकृतिक और पौष्टिक उपाय

शरीर में खून की कमी या एनीमिया होना आजकल एक आम स्वास्थ समस्या है जो की आयरन की कमी के कारण होती है। आयरन हमारे शरीर के लिए आवश्यक तत्वों में से एक है, जो हीमोग्लोबिन के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हीमोग्लोबिन लाल रक्त कोशिकाओं का प्रमुख घटक है, जो ऑक्सीजन को शरीर के विभिन्न अंगों तक पहुंचाने का काम करता है। जब शरीर में आयरन की कमी होती है, तो हीमोग्लोबिन का निर्माण पर्याप्त मात्रा में नहीं हो पाता, जिससे खून की कमी हो जाती है और यह समस्या अक्सर थकान, कमजोरी, और सांस की कमी जैसे लक्षणों के साथ आती है। खून की कमी को पूरा करने के लिए आयरन के साथ साथ विटामिन बी12, फोलिक एसिड और अन्य पोषक तत्व बेहद जरूरी हैं। इस आर्टिकल में हम आपको खून की कमी को दूर करने के 10 प्रभावी और प्राकृतिक उपाय बताएंगे, जो न सिर्फ आपको स्वस्थ बनाए रखेंगे बल्कि आपकी थकान और कमजोरी को दूर करने के साथ-साथ आपको ऊर्जा भी प्रदान करेंगे।


आयरन युक्त आहार 
प्रतिदिन अपने आहार में हरी सब्जियाँ जैसे पालक, मेथी, बथुआ, बीन्स आदि शामिल करें इसके अलावा विभिन्न प्रकार की दालें, चिकन, मछली, अंडे की जर्दी, सूखे मेवे जैसे खजूर, किशमिश, और बादाम का भी सेवन करें।

विटामिन सी का सेवन बढ़ाएं 
संतरा, नींबू, आंवला, और टमाटर जैसे फल खाएं क्योंकि इनमें विटामिन सी प्रचूर मात्रा में पाया जाता है जो की आयरन के अवशोषण में मदद करता है।

फोलिक एसिड का सेवन
हरी पत्तेदार सब्जियाँ, ब्रोकली, और एवोकाडो दालें और नट्स, संतरे और केले जैसे फलों को अपनी डाइट में शामिल करें।

विटामिन B12 का सेवन
विटामिन B12 खून के निर्माण में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है इसलिए अंडे, दूध, डेयरी उत्पाद, मांस और मछली फोर्टिफाइड अनाज और सोया उत्पाद का सेवन करें।


चुकंदर और गाजर का रस
चुकंदर और गाजर का जूस खून की मात्रा बढ़ाने में सहायक होता है इसलिए चुकंदर और गाजर के मिक्स जूस को अपनी डाइट में शामिल करें।

अनार
अनार में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है इसके अलावा अनार में विटामिन सी भी अच्छी मात्रा में होता है जो आयरन की अवशोषण में मदद करता है। 

गुड़ और मूंगफली  
गुड़ और मूंगफली दोनो में आयरन, फोलिक एसिड और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करते हैं और एनीमिया जैसी समस्याओं को कम करने में सहायक होते हैं।

तिल के बीज
तिल के बीज हीमोग्लोबिन बढ़ाने में काफी मदद करते हैं क्योंकि इनमें आयरन की अच्छी मात्रा होती है। इसे पीसकर दूध के साथ इसका सेवन करना काफी लाभदायक होता है।

आयरन सप्लीमेंट्स 
अगर आपकी बॉडी में आयरन की कमी बहुत अधिक हो गई है तो डॉक्टर की सलाह से आयरन सप्लीमेंट्स का सेवन करें। 

वजन पर नियंत्रण 
अत्यधिक वजन शरीर में खून की कमी को और बढ़ा देता है इसलिए वजन को नियंत्रण में रखना बेहद जरूरी है। संतुलित आहार और नियमित व्यायाम से वजन को नियंत्रण में रखा जा सकता है।

इन उपायों को अपनाकर एनीमिया जैसी समस्याओं से काफी हद तक बचा जा सकता है लेकिन अगर समस्या गंभीर हो तो डॉक्टर से परामर्श लेना आवश्यक होगा।

Written by - Shilpa Shukla

Comments

Popular posts from this blog

"खूबसूरती और सेहत का बेहद गहरा रिश्ता : पांच आसान टिप्स जो आपके अंदर और बाहर से निखारे"

स्वस्थ बाल और सही देखभाल :

नेचुरल ब्यूटी और हेल्थ का सीक्रेट : घर में छुपे ये पांच आसान उपाय जरूर अपनाएं।