करवा चौथ स्पेशल ब्यूटी टिप्स

करवा चौथ केवल एक व्रत नहीं बल्कि एक ऐसा त्यौहार है जो पति पत्नी के रिश्ते को प्रेम, विश्वास और समर्पण से और भी गहरा बनता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और अपने सुखद वैवाहिक जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं जो सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है और भारतीय संस्कृति और परंपराओं का एक अहम हिस्सा भी है। इस अवसर पर खूबसूरत दिखने से महिलाओं के मन में खुशी और आत्मविश्वास का अनुभव होता है, इस खुशी को दोगुना करने के लिए आप कुछ खास ब्यूटी टिप्स को फॉलो कर सकती हैं जिससे आपकी खूबसूरती कई गुना बढ़ जाएगी ।

1. स्क्रब करें :- करवा चौथ के एक दिन पहले स्क्रब करें ताकि डेड स्किन निकल जाए और चेहरा निखरा हुआ दिखे, इसके लिए आप घरेलू स्क्रब इस्तेमाल करें। घरेलू स्क्रब तैयार करने के लिए बेसन, चावल का आटा और दही को मिक्स करें और चेहरे और गर्दन की मसाज करें।

2. मॉइश्चराइज़ करें :- स्क्रब करने के बाद चेहरे को अच्छी तरह मॉइश्चराइज करना बहुत जरूरी होता है इसके लिए अपनी स्किन टाइप के अनुसार मॉइश्चराइजर चुने ताकि आपकी स्किन दिन भर नमी बनाए रखें।

3. फेशियल या फेस मास्क :- करवा चौथ के दो दिन पहले आप फेशियल करवाएं या घर पर ही नेचुरल फेस मास्क तैयार करें। फेस मास्क तैयार करने के लिए हल्दी और शहद को मिक्स करें और चेहरे पर लगाएं, यह मास्क स्किन को नेचुरल तरीके से निखरता है और स्किन को चमकदार बनाता है।

4. हाइड्रेट रहे :- स्किन को अंदर से हाइड्रेट रखने के लिए खूब सारा पानी पीएं इससे आपका चेहरा चमकदार और फ्रेश दिखेगा इसके अलावा फ्रूट जूस और नारियल पानी भी स्किन को निखारने में मदद कर सकते हैं।

5. हेयर केयर :- शैंपू से एक घंटा पहले बालों को नारियल के तेल से मसाज करें इससे बाल स्वस्थ और चमकदार दिखेंगे शैंपू के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल करें और हेयर सिरम लगाकर बालों को स्टाइल करें।

6. आई केयर :- डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए आंखों के नीचे खीरे या आलू के रस का उपयोग करें।

7. लिप केयर :- होठों की डेड स्किन निकालने के लिए चीनी और शहर का स्क्रब करें इससे होंठ मुलायम और खूबसूरत देखेंगे।

8. हाथों और पैरों की देखभाल :- मेहंदी और नेल पॉलिश लगाने से पहले नाखूनों को ट्रिम करें और हाथों और पैरों को मॉइश्चराइज जरूर करें।

9. मेकअप :- मेकअप की शुरुआत प्राइमर से करें ताकि मेकअप दिन भर टीका रहे और स्किन फ्लोलेस दिखे। 

उसके बाद नेचुरल ग्लो पाने के लिए स्किन टोन के अनुसार फाउंडेशन का चुनाव करें। 

आंखों का मेकअप अपने आउटफिट के अनुसार करें स्मोकी आईज और ग्लिटर आईशैडो का इस्तेमाल करके आप अपनी आंखों को खास लुक दे सकती हैं। 

होठों के लिए रेड, मैरून या डीप पिंक शेड की लिपस्टिक इस मौके के लिए बेहतरीन होती है अगर आपकी ड्रेस लाइट कलर की है तो लाइट न्यूड टोन भी अच्छा विकल्प हो सकता है।

10.आउटफिट और ज्वेलरी का सही  तालमेल :- मेकअप के साथ-साथ अपनी ड्रेस और अपनी ज्वेलरी को भी बैलेंस रखें इसके लिए आप भारी मेकअप के साथ हल्की ज्वेलरी और हल्के मेकअप के साथ भारी ज्वेलरी का सही तालमेल बैठा सकती हैं।

इस करवा चौथ पर आप इन टिप्स को फॉलो करके अपनी खूबसूरती को और भी बढ़ा सकती हैं।

Written by - Shilpa Shukla


Comments

Popular posts from this blog

"खूबसूरती और सेहत का बेहद गहरा रिश्ता : पांच आसान टिप्स जो आपके अंदर और बाहर से निखारे"

स्वस्थ बाल और सही देखभाल :

नेचुरल ब्यूटी और हेल्थ का सीक्रेट : घर में छुपे ये पांच आसान उपाय जरूर अपनाएं।