Dark circles : आंखों के पास काले घेरे क्यों होते है? क्या है उनका स्थाई उपचार

Dark circle आंखों के नीचे काले घेरे होना एक सामान्य समस्या हो गई है जो चेहरे की खूबसूरती को छीन लेती है काले घेरे होने से व्यक्ति थका हुआ और उदास दिखने लगता है। आंखें न केवल चेहरे की सुंदरता के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि  व्यक्ति के आकर्षण शक्ति और आत्मविश्वास को भी बढ़ाती हैं, ऐसे में यदि डार्क सर्कल्स की समस्या हो जाए तो व्यक्ति ज्यादा उम्र का दिखने लगता है।

काले घेरे होने के निम्न कारण हो सकते हैं :-

1. नींद की कमी
2. अत्यधिक तनाव 
3. पोषण की कमी 
4. तंबाकू और शराब का ज्यादा सेवन या 
5. त्वचा की देखभाल में कुछ गलतियां 

डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए कुछ घरेलू उपाय :

1. ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन :  प्रतिदिन कम से कम 10 से 12 ग्लास पानी पिए क्योंकि कम पानी पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर नहीं निकाल पाते और ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक ढंग से नहीं हो पता है, जिसके कारण त्वचा संबंधी अनेक प्रकार की परेशानियां हो जाती हैं जिनमें से डार्क सर्कल्स एक आम समस्या है।

2. पौष्टिक आहार :  ताजा फल, हरी सब्जियों और सलाद का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें, अपनी डाइट में पोटेशियम, विटामिन C, विटामिन E और विटामिन K युक्त पदार्थों को शामिल करें।

3. पर्याप्त नींद : प्रतिदिन कम से कम 7-8 घंटे की अच्छी नींद लें क्योंकि नींद की कमी से रक्त संचार कम हो जाता है जिससे रक्त वाहिकाएं दिखाई देने लगते हैं जो आंखों के नीचे काले रिंग्स के रूप में दिखती हैं जिन्हें डार्क सर्कल्स भी कहा जाता है।

4. टी बैग का उपयोग : ठंडे चायबागानी के टी बैग को आँखों पर रखें। इससे आँखों की सूजन  कम होती है और डार्क सर्कल्स की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

5. ताजा टमाटर और आलू का रस:  ताजा टमाटर और आलू का रस लगाने से डार्क सर्कल्स में लाभ होता है।

6. एलोवेरा : एलोवेरा जेल को आँखों के आसपास लगाने से त्वचा में चमक आती है और डार्क सर्कल्स भी कम होते हैं।

7. बादाम का तेल : आंखों के आसपास बादाम के तेल से मालिश करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और डार्क सर्कल्स की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।

8. नियमित योग : नियमित रूप से योग और प्राणायाम करें इससे तनाव कम होगा चेहरे पर चमक आएगी और डार्क सर्कल्स भी धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगे।

9. नेचुरल स्किन केयर के उत्पादों का प्रयोग : डार्क सर्कल्स कम करने के लिए प्राकृतिक (Natural) स्किन केयर उत्पादों का उपयोग करें। क्योंकि प्राकृतिक उत्पाद सुरक्षित होते है और इनका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता।

यदि फिर भी डार्क सर्कल्स न सही हों तो किसी डॉक्टर से परामर्श करना भी फायदेमंद हो सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

"खूबसूरती और सेहत का बेहद गहरा रिश्ता : पांच आसान टिप्स जो आपके अंदर और बाहर से निखारे"

स्वस्थ बाल और सही देखभाल :

नेचुरल ब्यूटी और हेल्थ का सीक्रेट : घर में छुपे ये पांच आसान उपाय जरूर अपनाएं।