सुपर फूड और उसके लाभ

सुपरफूड ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो सेहत के लिए विशेष लाभदायक होते हैं। ये खाद्य पदार्थ उच्च स्तर के पोषक तत्वों, विटामिंस, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं । इनमें अक्सर प्राकृतिक पोषक तत्व और जीवाणुरोधी गुण होते हैं। जो शारीरिक शक्ति को बढ़ा कर शरीर को विभिन्न प्रकार के रोगों से बचाते हैं। इनमे अनेक प्रकार के अनाज, फल, सब्जियां, खाद्य तेल, ड्राई फ्रूट्स, समुद्री खाद्य पदार्थ और अन्य प्राकृतिक खाद्य पदार्थ शामिल होते हैं।


1. पोषण : सुपरफूड एंटीऑक्सीडेंट विटामिन और खनिज जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। जैसे :- साबुत अनाज, विभिन्न प्रकार की दालें, फलों में सेब, केला, एवोकाडो, अमरूद आदि फाइबर के अच्छे स्रोत हैं। हरी सब्जियों में बींस, पालक, हरी मेथी, बथुआ, पत्तागोभी, सरसो का साग आदि में विटामिंस भरपूर मात्रा मे होते हैं। दाल, दही, दूध, पीनट्स, सोयाबीन आदि प्रोटीन के अच्छे स्रोत है और शारीरिक वृद्धि और मांसपेशियों की मरम्मत में मदद करते हैं।

2. रोग प्रतिरक्षण : सुपरफूड्स में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और अन्य गुण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने इम्यून सिस्टम को मजबूत करने और शरीर को विभिन्न प्रकार के रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाते हैं। विटामिन C युक्त पदार्थ    जैसे - नींबू, संतरा, मौसमी, आंवला, अंगूर, कीवी, स्ट्रॉबेरी, ब्रोकली आदि इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करते हैं।


3. वजन पर नियंत्रण :  कुछ सुपरफूड वजन घटाने और वजन प्रबंधन में मदद कर सकते हैं क्योंकि वे भूख को दबाते हैं और आपके पेट को भरा हुआ महसूस कराते हैं जैसे - अनाज, दालें, दलिया, नट्स, अंडे, चिकन और उच्च प्रकार के प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ, यह खाद्य पदार्थ धीरे-धीरे एनर्जी रिलीज करते हैं और लंबे समय तक भूख को दबाकर रखते हैं।

4. स्ट्रेस और थकान को कम करना : कुछ सुपरफूड तनाव को कम करने और शारीरिक और मानसिक थकान को कम करने में मदद करते हैं। जैसे :- शकरकंद, डार्क चॉकलेट, ब्लैक टी, मछली इसमें ओमेगा 3 प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है, बादाम, अखरोट, चिया सीड्स, अलसी, पिस्ता जैसे मेवे, प्रोटीन युक्त आहार, फल, सब्जियां, 
साबुत अनाज और गुड़ ये खाद्य पदार्थ एनर्जी देते है और थकान को दूर करने में मदद करते हैं।


5. स्वस्थ त्वचा : कुछ सुपरफूड में पाए जाने वाले विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखते हैं जैसे :- हरी सब्जियां, विभिन्न प्रकार फल जैसे अनार, चुकंदर, सेब, संतरा, तरबूज इसके अतिरिक्त गाजर, टमाटर, मटर, अंकुरित अनाज, दलिया, ब्राउन राइस, तिल, ओट्समील, दही इत्यादि। ये सुपरफूड्स विभिन्न प्रकार की बीमारियों के खतरे को कम करते हैं और त्वचा को स्वस्थ बनाए रखते हैं। 

6. पानी सुपरफूड का एक महत्त्वपूर्ण अंग : पानी न सिर्फ मानव जीवन के लिए आवश्यक है बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण है। पानी सुपरफूड का एक महत्त्वपूर्ण अंग है जो शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ साथ अनेक स्वस्थ लाभ प्रदान करता है पानी पाचन शक्ति बढ़ाता है शरीर का तापमान नियंत्रित रखता है, त्वचा और मस्तिष्क को स्वस्थ रखता है यह शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है और तरह तरह के रोगों से शरीर की सुरक्षा करता है।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

"खूबसूरती और सेहत का बेहद गहरा रिश्ता : पांच आसान टिप्स जो आपके अंदर और बाहर से निखारे"

स्वस्थ बाल और सही देखभाल :

नेचुरल ब्यूटी और हेल्थ का सीक्रेट : घर में छुपे ये पांच आसान उपाय जरूर अपनाएं।