स्प्राउट्स या अंकुरित अनाज खाने के लाभ

अंकुरित अनाज या स्प्राउट्स हमारे आहार का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा है, ये प्राकृतिक होते है और पोषक तत्त्वों से भरपूर होते है और घर पर आसानी से तैयार किये जा सकते है| अंकुरित करने के लिए तरह तरह के अनाजो को पानी में भिगोया जाता है और फिर उन्हें नमी में रखा जाता है जिससे वे अंकुरित हो जाते है| यह प्रक्रिया अनाज के पोषक तत्त्वों की मात्रा को कई गुना बढ़ा देती है| अंकुरित अनाज प्रोटीन, विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर से भरपूर होते है, ये हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाते है, शरीर में एनर्जी को बढ़ाते है, वजन को नियंत्रित रखते है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते है|

 आइये कुछ प्रमुख अंकुरित अनाजो के बारे में जानते है जिन्हें आप अपने आहार में शामिल कर सकते है|


1. अंकुरित मूंग : अंकुरित मूंग में प्रोटीन, फाइबर, फोलेट, मैग्नीशियम, कैल्शियम और विटामिन C और विटामिन K प्रचुर मात्रा में पाया जाता है| यह एंटी-ओक्सिडेंट से भरपूर होता है, इसके सेवन से इम्युनिटी बढ़ती है, वजन नियंत्रित रहता है और पाचनतंत्र भी मजबूत होता है|

 2. अंकुरित चना : अंकुरित चने में प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, विटामिन B6 और आयरन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं| यह डायबिटीज को कंट्रोल में रखता है हृदय को स्वस्थ रखता है और एनर्जी लेवल को बनाए रखना है अंकुरित चने के सेवन से कब्ज की समस्या भी दूर रहती है। 

3. अंकुरित गेहूं : अंकुरित गेहू में विटामिन B, विटामिन E, प्रोटीन ,फाइबर, मैग्नीशियम, फास्फोरस आदि प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, अंकुरित गेहूं के सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है यह ऊर्जा को बढ़ाता है और कब्ज की समस्या को दूर रखता है।

4. अंकुरित बाजरा : अंकुरित बाजरा प्रोटीन, फाइबर, मैग्निशियम, कैलशियम और आयरन का अच्छा स्रोत है इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती है पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और यह वजन घटाने में भी मदद करता है।



5. अंकुरित मेथी : अंकुरित मेथी में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन C फोलेट, आयरन आदि तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं इसके सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है यह शरीर के सूजन को कम करता है और पाचन तंत्र को भी सुधारता है।

6. अंकुरित सूरजमुखी के बीज : अंकुरित सूरजमुखी के बीच में विटामिन E, प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, सेलेनियम आदि पाए जाते हैं यह त्वचा, बालों और हृदय को स्वस्थ रखते है और इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।

अंकुरित अनाजों के कुछ सामान्य लाभ 

1. मजबूत पाचन तंत्र : अंकुरित अनाजों में एंजाइम्स की अधिकता होती है जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाते है और भोजन को आसानी से पचाने में मदद करते हैं।
2. पोषक तत्वों का अवशोषण : अंकुरित अनाजों के पोषक तत्व शरीर में आसानी से अवशोषित हो जाते हैं।
3. एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर : अंकुरित अनाज एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं, यह शरीर में फ्री रेडिकल्स को कम करने में मदद करते हैं जिससे कई बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
4. वजन घटाने में सहायक : फाइबर से भरपूर होने के कारण यह भूख को कम करते हैं और वजन को कम करने में सहायक होते हैं।
5. ऊर्जा में वृद्धि : अंकुरित अनाज में मौजूद तरह-तरह के पोषक तत्व शरीर में ऊर्जा को बनाए रखते हैं।

अंकुरित अनाज को खाने से पहले अच्छी तरह से धो लें और उन्हें सुरक्षित तरीके से स्टोर करें ताकि उनमें किसी प्रकार के बैक्टीरिया के संक्रमण का खतरा ना हो। 

Comments

Popular posts from this blog

"खूबसूरती और सेहत का बेहद गहरा रिश्ता : पांच आसान टिप्स जो आपके अंदर और बाहर से निखारे"

स्वस्थ बाल और सही देखभाल :

नेचुरल ब्यूटी और हेल्थ का सीक्रेट : घर में छुपे ये पांच आसान उपाय जरूर अपनाएं।