क्या आप भी परेशान हैं, घमौरियों से तो अपनाएं ये असरदार टिप्स कुछ ही दिनों में घमौरियां हो जाएंगी छूमंतर

घमौरियां जिन्हें इंग्लिश में "prickly heat" या "heat rash" कहा जाता है, गर्मियों के मौसम में  होना एक आम समस्या है। घमौरियां त्वचा पर लाल दानों के रूप में दिखाई देती हैं, जो खुजली और जलन पैदा करती हैं। घमौरियां अधिकतर उन जगहों पर होती है जहां पसीना अधिक आता है जैसे गर्दन, पीठ, सीना और कंधा। अधिक पसीना होने के कारण पसीने की ग्रंथियां ब्लॉक हो जाती हैं और पसीना त्वचा के नीचे फंस जाता है जिससे घमौरियां उत्पन्न होती हैं।


घमौरी के इलाज के लिए यहां कुछ असरदार टिप्स दिए गए हैं जिन्हें अपना कर आप घमौरियों से छुटकारा पा सकते हैं।

1. एलोवेरा जेल : एलोवेरा जेल को सीधे घमौरियों पर लगाएं और 20 से 30 मिनट तक छोड़ दें ताकि यह त्वचा में अच्छी तरह एब्जॉर्ब हो जाए, इसके बाद ठंडे पानी से इसे साफ कर दें। यह त्वचा को ठंडक पहुंचता है और घमौरियों के जलन को कम करता है।

2. बर्फ का इस्तेमाल : कॉटन के कपड़े में बर्फ के टुकड़ों को रखकर घमौरियों पर हल्के हाथों से रगड़े यह जलन और खुजली कम करने में मदद करता है।

3. नीम का पेस्ट : नीम के पत्तों का पेस्ट बनाकर घमौरी वाली जगह पर लगाएं। नीम की पत्तियां एंटीबैक्टीरियल होती हैं जो घमौरियों को कम करने में मदद करती हैं।

4. पुदीने के पत्तों का पेस्ट : पुदीने के पत्तों का पेस्ट बनाकर घमौरियों पर लगाएं, यह त्वचा को ठंडक देता है और घमौरियों के जलन में भी राहत देता है।

5. चंदन का इस्तेमाल : चंदन में एंटीसेप्टिक और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो त्वचा को संक्रमण से बचाने के साथ साथ स्वस्थ और साफ रखते हैं और त्वचा को ठंडक प्रदान करते हैं। चंदन में गुलाबजल या पानी मिलाकर उसका पेस्ट घमौरियों वाली जगह पर लगाने से घमौरियां जल्दी ठीक हो जाती हैं।

6. हाइड्रेट रहें : गर्मियों के मौसम में हाइड्रेट रहना बहुत ही जरूरी है क्योंकि हाइड्रेशन आपकी स्किन को ठंडा और नम रखने में मदद करता है जिससे घमौरियों से होने वाली जलन और खुजली कम हो जाती है। इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। इसके अलावा आप नारियल पानी, नींबू पानी और ताज़े फलों के जूस जैसे हाइड्रेटिंग ड्रिंक्स भी ले सकते हैं।

7. सिंथेटिक और टाइट कपड़ो से बचें : सिंथेटिक कपड़े हवा को ठीक से पास नहीं होने देते और ना ही पसीने को सोखते हैं जिससे पसीना त्वचा पर जम जाता है और घमौरियां हो जाती हैं इसलिए गर्मी के मौसम में सूती और ढीले कपड़े पहनने चाहिए।

इन उपायों के साथ-साथ यह भी आवश्यक है कि आप त्वचा को साफ और सूखा रखें, दिन में दो बार नहाएं, हल्के और ढीले कपड़े पहने और पसीने को तुरंत साफ करते रहें।

Written by -Shilpa Shukla


Comments

Popular posts from this blog

"खूबसूरती और सेहत का बेहद गहरा रिश्ता : पांच आसान टिप्स जो आपके अंदर और बाहर से निखारे"

स्वस्थ बाल और सही देखभाल :

नेचुरल ब्यूटी और हेल्थ का सीक्रेट : घर में छुपे ये पांच आसान उपाय जरूर अपनाएं।