स्वस्थ और निखरी त्वचा के लिए अपनाएं यह 12 आसान और असरदार टिप्स (Effective tips for healthy and glowing skin)
सुंदर और स्वस्थ त्वचा पाना हर किसी की ख्वाहिश होती है लेकिन इसके लिए आपको महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और जटिल रूटीन अपनाने की कोई जरूरत नहीं है, हेल्दी स्किन पाने के लिए आपको हेल्दी स्किन केयर रूटीन और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना होगा जो की आपकी स्किन को अंदरूनी और बाहरी दोनों तरफ से स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। तो आईए जानते हैं ऐसे ही कुछ टिप्स के बारे में-

1. हेल्दी तरीके से हाइड्रेट रहे :- दिन भर कम से कम 8 से 10 ग्लास पानी पिए इसके साथ-साथ ताजे फलों का जूस, नारियल पानी, नींबू पानी और छाछ जैसे पेय पदार्थों का भी सेवन करें, जिससे त्वचा हमेशा अंदर से हाइड्रेट रहे।
2. हेल्दी डाइट लें :- अपने आहार में ताजे फल, हरी सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स, नट्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड आदि को शामिल करें। ये आहार आपके स्किन को अंदरूनी पोषण देते हैं।
3. सनस्क्रीन का प्रयोग करें :- सूरज की हानिकारक किरणों से स्किन को बचाने के लिए हर रोज SPF 30+ सनस्क्रीन का प्रयोग करें, चाहे मौसम कोई भी हो।
4. चेहरे को हमेशा साफ रखें :- दिन में कम से कम दो बार अपना चेहरा हल्के फेस वॉश से धोएं ताकि धूल, प्रदूषण और एक्स्ट्रा ऑयल चेहरे से साफ होता रहे।
5. मॉइश्चराइजर का प्रयोग करें :- त्वचा की नमी को बनाए रखने के लिए नियमित रूप से मॉइश्चराइजर का प्रयोग करें खासकर नहाने के बाद।
6. स्क्रब करें :- डेड स्किन को हटाने के लिए हफ्ते में दो बार स्क्रब जरूर करें इससे त्वचा में निखार आता है।
7. होममेड फेस पैक का इस्तेमाल करें :- चंदन, हल्दी और गुलाब जल मिलाकर फेस पैक बनाएं और इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं, 15 15से 20 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धो ले यह चेहरे को साफ और चमकदार बनाता है।
8. ऑयली त्वचा के लिए होममेड फेस पैक :- अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो मुल्तानी मिट्टी, नींबू और दही का फेस पैक बनाएं और इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं, 10 से 15 मिनट बाद ठंडे पानी से साफ कर लें, यह त्वचा से एक्स्ट्रा तेल को साफ करता है और त्वचा निखरा हुआ चमकदार बनाता है।
9. तनाव कम करें :- तनाव चेहरे पर बहुत ही ज्यादा असर डालता है जिससे त्वचा पर समय से पहले झुर्रियां आ जाती है और त्वचा बेजान दिखाने लगती है इसलिए तनाव को कम करने के लिए मेडिटेशन और योग जरूर करें।
10. धूम्रपान और शराब से बचें :- धूम्रपान और शराब त्वचा को रूखा और बेजान बना देता है इसलिए इससे बचें और हेल्दी डाइट लें।
11. मेकअप हटाएं :- मेकअप त्वचा के रोम छिद्रों को बंद कर देती है जिससे त्वचा ठीक से सांस नहीं ले पाती और कील मुहांसे जैसी समस्याएं होने लगती है इसलिए रात में सोने से पहले मेकअप जरूर हटाएं ताकि त्वचा सांस ले सके।
12. पर्याप्त नींद लें :- प्रतिदिन 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें इससे त्वचा को आराम मिलता है और स्ट्रेस भी कम होता है।
इन छोटे-छोटे टिप्स को नियमित रूप से अपना कर आप सुंदर, चमकदार और आकर्षक त्वचा पा सकते हैं।
Written by - Shilpa Shukla
Comments
Post a Comment