गैस और एसिडिटी में क्या अंतर है : क्यू होती है इसकी समस्या
आजकल की भागदौड़ की जिंदगी में हमारा खान - पान लाइफ स्टाइल सब कुछ बदल गया है जिससे हमें कई तरह की स्वास्थ संबंधी तकलीफों का सामना करना पड़ता है। गैस और एसिडिटी भी इन्ही में से एक है। अक्सर लोग गैस और एसिडिटी को एक ही समझ लेते है लेकिन इन दोनो में अंतर है। गैस और एसिडिटी होने का कारण लगभग सामान्य हो सकता है पर इनके लक्षण और उपचार दोनो अलग है तो आइए जानते हैं |
गैस क्या है ? और क्यू बनती है ? : आजकल पेट में गैस बनना एक आम बात हो गई है, जब हम जल्दी जल्दी खाना खाते हैं या फिर जल्दी जल्दी पानी पीते हैं तो बहुत सारी गैस हमारे आमाशय में चली जाती है। ये गैस मिथेन, कार्बन डाई ऑक्साइड, नाइट्रोजन, हाइड्रोजन और ऑक्सीजन का मिश्रण हो सकती है। पेट में गैस बनने पर गैस डकार के माध्यम से और मलाशय के द्वारा हवा पास करने से बाहर निकलती है|
गैस बनने के मुख्य कारण :
1. अनियमित जीवनशैली
2. खाने को बिना चबाएं जल्दी जल्दी खाना
3. गैस बनाने वाले पदार्थ जैसे - गोभी, पत्ता गोभी, राजमा, आलू, केला, मटर, चाय, काफी, मैदा इत्यादि का सेवन करना।
4. रात में देरी से खाना खाना और खाने के तुरंत बाद सो जाना।
5. फास्ट फूड और जंक फूड का अत्याधिक सेवन करना।
गैस बनने के मुख्य लक्षण :
1. पेट फूलना और पेट में दर्द होना।
2. बेचैनी और पेट में असहजता।
3. डकार आना और दुर्गन्ध युक्त हवा पास होना।
4. सुस्त रहना और बार बार उल्टी महसूस होना ।
5. कभी कभी गैस बहुत भयानक हो जाती है और सिर में चढ़ जाती है जिससे सिर में तेज दर्द होने लगता है।
एसिडिटी क्या है ? और क्यू होती है ?
खाने को पचाने के लिए पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड मौजूद होता है जिसे आयुर्वेद की भाषा में अम्ल पित्त कहते हैं। जब हम ज्यादा तीखा मिर्च मसालेदार और तैलीय खाना खाते हैं तो उसे पचाने के लिए पित्त अधिक मात्रा में बढ़ जाता है जिससे एसिडिटी की समस्या हो जाती है।
एसिडिटी होने के मुख्य कारण
1. ज्यादा तीखा और मिर्चमासालेदार खाना खाना।
2. बासी खाना खाना।
3. धूम्रपान करना।
4. ज्यादा शराब का सेवन करना।
5. जरूरत से ज्यादा खाना खाना, पहले खाए हुए खाने के बिना पचे दोबारा खाना खा लेना।
6. ज्यादा देर तक खाली पेट रहना।
7. चाय काफी का ज्यादा सेवन करना।
एसिडिटी होने के मुख्य लक्षण :
1. गले, सीने और पेट में जलन ।
2. खट्टी डकारें आना।
3. जी मिचलाना, उल्टी जैसा महसूस होना।
4. दुर्गन्ध युक्त हवा पास होना।
5. पेट फूलना व बेचैनी होना।
गैस और एसिडिटी से राहत के लिए कुछ टिप्स :
1. दो ग्लास गुनगुने पानी से दिन की शुरुआत करें।
2. अजवाइन और हींग का पानी पिएं।
3. सोडियम (नमक) का सेवन कम करें।
4. खाना धीरे धीरे चबा कर खाएं।
5. कार्बोनेटेड ड्रिंक्स का सेवन कम करें।
6. ताजा व पौष्टिक भोजन करें।
7. शराब और धूम्रपान से बचें।
8. एलोवेरा जूस, आंवला जूस और पपीते का सेवन करें।
उपरोक्त नियमों का पालन करें और तकलीफ ज्यादा होने पर अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।


Comments
Post a Comment