कब्ज क्या है, अगर आप भी परेशान है कब्ज से तो अपनाएं ये असरदार घरेलू उपाय, जो कब्ज से दिलाएंगे निजात
कब्ज (constipation) एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति को मल त्यागने में परेशानी होती है या नियमित रूप से मल त्याग नहीं हो पाता क्योंकि मल कठोर हो जाता है जिससे पेट मे कई तरह की समस्याएं होने लगती है जैसे - पेट फूलना, गैस बनना, पेट में दर्द होना। कब्ज कई कारणों से हो सकता है जैसे -


1. दैनिक आहार में फाइबर की कमी
2. पानी कम पीना
3. शारीरिक गतिविधि की कमी
4. या कुछ प्रकार की दवाओं का सेवन
कब्ज की समस्या दूर करने के कुछ घरेलू उपाय :-
1. अपनी डाइट में फाइबर की मात्रा बढ़ाएं। ताजे फल, रेशेदार सब्जियां और साबुत अनाज आदि के सेवन से कब्ज की समस्या नहीं रहती है।
2. पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं क्योंकी यह मल को पतला करता है जिससे मल त्याग करने में परेशानी नहीं होती।
3. सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से पाचनतंत्र में सुधार होता है और कब्ज की समस्या में भी राहत मिलती है।
4. रात को सोने से पहले ईसबगोल की भूसी का सेवन गुनगुने पानी या दूध के साथ करें।
5. अलसी के बीच में फाइबर होता है जो पेट साफ रखने में मदद करता है इसे सलाद में या दही में मिलाकर खा सकते हैं।
6. आंवले के रस या आंवले के चूर्ण का सेवन करें इससे कब्ज की समस्या दूर रहती है।
7. रात में सोने से पहले त्रिफला चूर्ण का सेवन गुनगुने पानी के साथ करने से पुराने से पुराने कब्ज में भी राहत मिलती है।
8. सोने से पहले गरम दूध में एक चम्मच घी मिलाकर पीने से कब्ज की समस्या दूर रहती है।
9. अमरूद और पपीते का नियमित रूप से सेवन करें क्योंकि इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है जो पेट को साफ रखने में मदद करता है।
10. सौंफ को पानी में उबालकर छान ले और इस पानी का नियमित रूप से सेवन करें यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और कब्ज की समस्या को भी दूर रखता है।
11. एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद और कुछ बूंदें नींबू के मिलाकर पीने से कब्ज़ में आराम मिलता है।
12. नियमित रूप से योग या व्यायाम करें इससे पेट की मांसपेशियां सक्रिय रहती हैं, जिससे कब्ज की समस्या दूर रहती है और मल त्याग करने में आसानी होती है।
इन सभी उपायों के साथ साथ नियमित शौच की आदत डालना भी जरूरी है क्योंकि बार बार शौच जाने की इच्छा को टालने से भी कब्ज की समस्या हो जाती है। अगर कब्ज लगातार बनी रहती है, तो इसे एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या माना जा सकता है और डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।
Written by - Shilpa Shukla
Comments
Post a Comment