यूरिक एसिड क्या होता है, कैसे करें इसे कंट्रोल

यूरिक एसिड एक रसायन होता है जो शरीर में प्यूरीन के टूटने से उत्पन्न होता है। प्यूरीन एक प्रकार का प्रोटीन है जो भोजन के साथ शरीर में प्रवेश करता है और कोशिकाओं के नष्ट होने पर भी बनता है। जब प्यूरिन टूटता है तो यूरिक एसिड बनता है जो रक्त के माध्यम से किडनी तक पहुंचता है और जब शरीर में यूरिक एसिड का स्तर सामान्य से अधिक हो जाता है तो इसे हाइपरयूरिसीमिया कहा जाता है। इससे गाउट नामक बीमारी हो जाती है जिसमें जोड़ों में तेज दर्द और सूजन महसूस होती है। इसके अलावा उच्च यूरिक एसिड स्तर के कारण किडनी स्टोन (गुर्दे की पथरी) भी हो सकती है।

शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने के निम्न कारण हो सकते हैं :

1. अधिक मात्रा में प्यूरीन युक्त खाद्य पदार्थ जैसे - रेड मीट, सीफूड और अल्कोहल का सेवन।
2. वजन का ज्यादा होना या मोटापा यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ा सकता है।
3. हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और किडनी की बीमारियों के कारण भी यूरिक एसिड बढ़ सकता है।
4. यूरिक एसिड या गाउट की समस्या अनुवांशिक भी हो सकती है।
5. शरीर में पानी की कमी के कारण भी यूरिक एसिड की समस्या हो जाती है।

यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के कुछ खास उपाय :- 
1. उच्च प्यूरीन वाले खाद्य पदार्थ जैसे सीफूड, रेड मीट, ऑर्गन मीट आदि से बचें और फाइबर वाले फूड्स का सेवन करें जैसे सब्जियां, फल और साबुत अनाज।
2. अधिक मात्रा में पानी पीने की कोशिश करें इससे किडनी को यूरिक एसिड बाहर निकलने में मदद मिलती है।
3. अधिक मात्रा में शर्करा, अल्कोहल विशेष रूप से फ्रुक्टोज युक्त पदार्थ से बचें।
4. नियमित रूप से व्यायाम करें और अपने वजन को नियंत्रित रखें क्योंकि मोटापे के कारण भी यूरिक एसिड बढ़ सकता है।
5. कुछ प्रकार के दलहन और खाद्य पदार्थ में भी यूरिक एसिड उच्च मात्रा में पाया जाता है जैसे मटर, राजमा, चना, सोयाबीन और मसूर दाल इसलिए इन खाद्य पदार्थों का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

इन उपायों का पालन करके बढ़ते यूरिक एसिड को कंट्रोल किया जा सकता है साथ ही डॉक्टर से सलाह लेना भी आवश्यक है।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

"खूबसूरती और सेहत का बेहद गहरा रिश्ता : पांच आसान टिप्स जो आपके अंदर और बाहर से निखारे"

स्वस्थ बाल और सही देखभाल :

नेचुरल ब्यूटी और हेल्थ का सीक्रेट : घर में छुपे ये पांच आसान उपाय जरूर अपनाएं।