पिंपल्स या मुंहासे क्यू होते हैं : जानिए मुहांसों को ठीक करने के घरेलू उपाय
पिंपल्स जिन्हें हिंदी में मुंहासे भी कहा जाता है, त्वचा की एक आम समस्या है आमतौर पर यह चेहरे, पीठ, कंधों और छाती पर छोटी-छोटी फुंसियों के रूप में होती है। यह तब होती है जब त्वचा के रोम छिद्रों में तेल ग्रंथियों द्वारा तेल और मृत त्वचा कोशिकाओं का जमाव हो जाता है, यह जमाव रोम छिद्रों को बंद कर देता है जिससे बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और सूजन, फोड़े फुंसी, ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स का कारण बनते हैं।

पिंपल्स या मुंहासे होने के कारण
1. अत्यधिक तेल का उत्पादन : जब त्वचा में तेल ग्रंथियां अत्यधिक तेल का उत्पादन करने लगती है तब त्वचा तैलीय हो जाती है जिससे पिंपल्स होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है।
2. मृत त्वचा कोशिकाएं : जब मृत त्वचा कोशिकाएं त्वचा के रोम छिद्रों में जमा हो जाती हैं तो यह पिंपल्स का एक बड़ा कारण बनती है।
3. बैक्टीरिया और संक्रमण : जब त्वचा प्रदूषण और धूल मिट्टी के संपर्क में आती है तो बैक्टीरिया और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है जो पिंपल्स का कारण बनते हैं इसके अलावा रोम छिद्रों में फंसे तेल और मृत कोशिकाओं में बैक्टीरिया पनप जाते हैं जिससे सूजन व पिंपल्स हो जाते हैं।
4. हार्मोनल परिवर्तन : युवावस्था, मासिक धर्म, और गर्भावस्था के दौरान शरीर में कुछ हार्मोनल परिवर्तन होते हैं जिससे पिंपल्स निकल जाते हैं।
5. अनुवांशिकी : कभी-कभी अनुवांशिकता के कारण भी पिंपल्स की समस्या हो जाती है अगर परिवार में पुराने समय से लोगों को पिंपल्स की समस्या है तो आगे भी यह समस्या विरासत में मिल जाती है।
6. डाइट : कुछ अध्ययन बताते हैं कि ज्यादा तेल मसाले और फास्ट फूड के सेवन के कारण भी मुंहासे की समस्या हो सकती है ।
मुंहासे से निजात पाने के 10 घरेलू उपाय
1. टी ट्री ऑयल : एक कॉटन बॉल पर टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदें डालें और मुंहासों पर लगाएं।यह बैक्टीरिया को मारता है और सूजन को कम करता है।
2. एलोवेरा जेल : मुहांसों पर एलोवेरा जेल लगाएं। यह ताजगी देता है और सूजन व लालिमा को कम करता है।
3. नींबू का रस : नींबू के रस को कॉटन बॉल की मदद से पिंपल्स पर लगाएँ और कुछ देर के लिए छोड़ दें। यह पिंपल्स को सुखा सकता है।
4. बर्फ : बर्फ के टुकड़ों को कपड़े में लपेटें और पिंपल्स पर लगाएं। यह सूजन और दर्द को कम करता है।
5. शहद: शहद को पीपल्स पर लगाएं। यह एंटीबैक्टिरल है और त्वचा को पोषण देता है।
6. हल्दी : खड़ी हल्दी का पाउडर बनाकर उसमें पानी मिलाकर पिंपल्स पे लगाए। यह एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होता है और त्वचा में निखार लाता है।
7. ग्रीन टी : ग्रीन टी बैग को पानी में भिगोकर ठंडा होने दें फिर इसे पीपल्स पर लगाएं।
8. बेसन और दही : बेसन और दही का पेस्ट बनाएं और इसे अपने चेहरे पर लगाएं। यह त्वचा को साफ करता है और पिंपल्स को कम करता है।
9. एप्पल विनेगर : सेब के सिरके को पानी में मिलाएं और रूई की मदद से मुंहासों पर लगाए ये बैक्टीरिया को मारता है और त्वचा के पीएच को संतुलित करता है।
10. संतरे का छिलका : पिंपल्स पर संतरे के छिलके का पाउडर लगाएं, इसमें विटामिन सी होता है जो त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है और पिंपल्स को जल्दी ठीक करने में मदद करता है।
इन उपायों के अलावा पर्याप्त पानी पीना और संतुलित आहार लेना भी जरूरी है। अगर स्थिति गंभीर है तो डॉक्टर से सलाह लें।
Comments
Post a Comment