नाखूनों से संबंधित बीमारियां और उनके लक्षण
नाखून मानव शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि वे उंगलियों की रक्षा करते है उन्हे पोषण देने में मदद करते हैं और उन्हें विभिन्न प्रकार के कार्य करने में भी मदद करते हैं। जिस प्रकार शरीर के अन्य अंगों को पोषण की आवश्यकता होती है उसी प्रकार नाखूनों को भी पोषण की आवश्यकता होती है नाखूनों को देखकर डॉक्टर कई बीमारियों का पता लगा लेते है। नाखून खराब स्वास्थ्य या विभिन्न बीमारियों का संकेत भी दे सकते हैं। इस लेख में हम नाखूनों से संबंधित कुछ प्रमुख बीमारियों और उनके मुख्य लक्षणों के बारे में संक्षेप में बता रहे हैं।

1. नाखूनों में संक्रमण (Nail infection) :-
बैक्टीरिया कवक या फंगस नाखूनों के संक्रमण का मुख्य कारण होते हैं इसके अतिरिक्त नाखूनों में चोट लगना, नाखूनों के अनुवांशिक विकार अथवा साफ सफाई की कमी के कारण भी संक्रमण हो सकता है।
लक्षण :- नाखूनों में दर्द, सूजन, नाखूनों का पीला पड़ जाना, नाखूनों के आसपास त्वचा का लाल हो जाना।
2. नाखूनों पर सफेद स्पॉट होना :- जब शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाती है तब नाखूनों पर सफेद स्पॉट दिखाई देने लगते हैं इसके अतिरिक्त विटामिन A प्रोटीन और आयरन की कमी के कारण भी नाखूनों पर सफेद स्पॉट दिखाई देते हैं।
3. नाखूनों का बार-बार टूटना :- पोषक तत्वों की कमी के कारण नाखून पतले हो जाते हैं जिससे वह बार-बार टूट जाते हैं और कमजोर हो जाते हैं इसके अलावा नाखून का बार-बार टूटना थायराइड और एनीमिया के भी संकेत हो सकते हैं।
4. नाखूनों का नीला हो जाना :- जब शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है अथवा शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नही मिलता है तब नाखूनों का रंग नीला पड़ जाता है।
5. नाखूनों में धारियां :- विटामिन B, B12 और जिंक की कमी के कारण नाखूनों में धारियां पड़ जाती हैं यह धारियां नाखूनों पर लंबाई अथवा चौड़ाई में पड़ती हैं।
6. नाखूनों का चम्मच के आकार का होना :-
नाखूनों का चम्मच के आकार का हो जाना या बेरंग हो जाना किडनी से संबंधित रोगों की तरफ संकेत करता है।
7. नाखूनों की एलर्जी :- कुछ लोगो को नाखूनों की एलर्जी की भी समस्या होती है जैसे ज्यादा साबुन सर्फ के इस्तेमाल से या फिर नेल पेंट लगाने से नाखूनों के आसपास स्किन का लाल हो जाना, दाने पड़ जाना और खुजली होना।
शरीर के अन्य अंगों के साथ-साथ नाखूनों का ध्यान रखना भी जरूरी होता है क्योंकि वह हमारे स्वास्थ्य का संकेत भी देते हैं। नाखूनों के संक्रमण, फंगल इन्फेक्शन और अन्य समस्याओं को गंभीरता से लेना चाहिए और समय रहते डॉक्टर से संपर्क जरुर करना चाहिए।
Comments
Post a Comment