स्वस्थ और आकर्षक नाखूनों के लिए 10 घरेलू टिप्स
नाखूनों की देखभाल आपके हाथों के स्वास्थ्य और सुंदरता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। सुंदर और स्वस्थ नाखून न केवल आपके हाथों की सुंदरता बढ़ाते हैं बल्कि उन्हें स्वस्थ रखने में भी मदद करते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सही देखभाल और कुछ उपायों से आप अपने नाखूनों को मजबूत और चमकदार बनाए रख सकते हैं। सुंदर नाखूनों के लिए कुछ सरल घरेलू उपायों में नियमित रूप से नाखून काटना तेल और अन्य पौष्टिक तत्वों का उपयोग करना नाखूनों की ठीक से सफाई और मॉइस्चराइजिंग करना आदि शामिल है। इनका नियमित रूप से पालन करके आप अपने नाखूनों को स्वस्थ और आकर्षक बनाए रख सकते हैं जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप स्वस्थ और खुश रहेंगे।
1. नाखूनों की सफाई का विशेष ध्यान रखें खासकर बाथरूम और किचन की सफाई के बाद नाखूनों को अच्छे तरीके से साफ करें, हो सके तो सफाई करते वक्त दस्तानों का इस्तेमाल करें।
2. अपने आहार में कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन और विटामिन E वाले खाद्य पदार्थों को शामिल करें क्योंकि ये नाखूनों के निर्माण में सहायक होते हैं।
3. अपने हाथो के चारो तरफ की स्किन को अच्छे से मॉइश्चराइज करें जिससे नाखूनों के आसपास की त्वचा स्वस्थ व मुलायम रहे।
4. पर्याप्त मात्रा में पानी पिए इससे शरीर हाइड्रेट रहेगा साथ ही नाखून प्राकृतिक रूप से मॉइश्चराइज रहेंगे।
5. अपने नाखूनों को साफ रखें और सही आकार में काटें इससे नाखूनों में इन्फेक्शन का खतरा नहीं रहता है।
6. अपने नाखूनों को नियमित रूप से नारियल या जैतून के तेल से मालिश करें इससे नाखूनों में चमक आती है और नाखून मजबूत होते हैं।
7. नाखूनों को बर्फ के टुकड़ों में 5 मिनट तक भिगो कर रखें इससे नाखून मजबूत होते हैं।
8. अपने नाखूनों को टूल्स की तरह कभी भी इस्तेमाल न करें इससे नाखूनों के डैमेज होने का खतरा रहता है।
9. अपने नाखूनों की सफाई के लिए नींबू पानी का इस्तेमाल करें इससे नाखूनों की अच्छी तरह से सफाई होती है और नाखूनों को पोषण भी मिलता है।
10. नेल पॉलिश और नेल पॉलिश रिमूवर के ज्यादा इस्तेमाल करने से नाखूनों को नुकसान पहुंच सकता है क्योंकि इसमें कई प्रकार के केमिकल्स होते हैं इसलिए हमेशा नॉनटॉक्सिक नेल पॉलिश और एसीटोन फ्री नेल पॉलिश रिमूवर का इस्तेमाल करें।
इन आसान से उपाय को अपनाकर आप अपने नाखूनों को स्वस्थ मजबूत व आकर्षक बना सकते हैं।
Comments
Post a Comment