रोग प्रतिरोधक क्षमता (immunity) क्या है , यह कितने प्रकार की होती है, कमजोर इम्यूनिटी के क्या लक्षण है, इम्यूनिटी बढ़ाने के उपाय।
प्रतिरक्षा हमारे शरीर की सबसे महत्वपूर्ण प्राकृतिक रक्षा प्रणाली है। यह हमें यह देखने में मदद करती है कि हमारा शरीर किसी बीमारी के खिलाफ कितना मजबूत है। यह शरीर के रोगों और संक्रमणों के खिलाफ लड़ने की क्षमता को दर्शाती है यह हमें विभिन्न बीमारियों और संक्रमणों से बचाने में मदद करता है। इसके महत्व को समझने के लिए हमें प्रतिरक्षा के कार्य और इसके विभिन्न पहलुओं को समझने की आवश्यकता है। इस लेख में हम इम्युनिटी का महत्व इसके प्रकार इम्युनिटी बूस्टर और इम्युनिटी बढ़ाने के तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करेंगे।
प्रतिरोधक क्षमता (immunity) क्या है :
रोग प्रतिरोधक क्षमता मानव शरीर के लिए एक प्रकार की प्राकृतिक सुरक्षा प्रणाली है। जो मानव शरीर को अनेक प्रकार के रोगों जैसे इन्फेक्शन बीमारियों और विषाणुओं से बचाती है यह हमारे शरीर का प्रमुख रक्षा कवच है जो हमें स्वस्थ रखने में मदद करती है।
इम्यूनिटी के प्रकार
1. प्राकृतिक इम्यूनिटी : प्राकृतिक इम्यूनिटी हमें जन्म से ही प्राप्त रहती है यह शरीर को बिना किसी वैक्सीन अथवा बिना किसी दवा के संक्रमण के खिलाफ प्रतिरोधी बनाती है।
2. वैक्सीन प्रेरित प्रतिरक्षा : यह वह इम्यूनिटी है जो हमें शरीर की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अथवा वैक्सीन के द्वारा मिलती है।
इम्यूनिटी कमजोर होने के लक्षण
1. बार-बार बीमार पड़ना
2. जल्दी थक जाना
3. बार-बार सर्दी जुकाम होना
4. पेट की समस्या होना
5. किसी प्रकार के संक्रमण का जल्दी होना
6. वजन कम होना
7. घाव का जल्दी ठीक ना होना।
इम्यूनिटी को बढ़ाने के उपाय
1. स्वस्थ आहार : अपने आहार में विटामिन सी युक्त पदार्थों को शामिल करें जैसे आंवला, नींबू, संतरा इसके अतिरिक्त हरी पत्तेदार सब्जियां, अनाज, प्रोटीन युक्त पदार्थ और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर आहार लें यह इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है।
2. तरल पदार्थ : कुछ तरल पदार्थ भी इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं जैसे मौसंबी का जूस, अनार का जूस, नींबू का शरबत, छाछ, ग्रीन टी, दूध इत्यादि। इसके अतिरिक्त आप काली मिर्च, मेथी दाना, हल्दी, अदरक, दालचीनी, लहसुन, इलायची, लौंग, गिलोय आदि का भी सेवन कर सकते हैं क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो इम्युनिटी को तेजी से बढ़ाते हैं।
3. नियमित व्यायाम : योग, प्राणायाम, ध्यान वॉकिंग, साइक्लिंग, और अन्य व्यायामों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें क्योंकि ये इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं।
4. पर्याप्त आराम : पर्याप्त नींद लेना और स्ट्रेस को कम करना इम्यूनिटी को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
5. हाथों की सफाई : यह जरूरी नहीं है कि बार बार हाथ धोने से इम्यूनिटी बढ़ती है, फिर भी हाथो की सफाई रखना जरूरी है ताकि आप इन्फेक्शन से बचे रह सके और विभिन्न प्रकार के रोगाणुओ से शरीर सुरक्षित रहे।
6. टीकाकरण : टीकाकरण हमारे शरीर में रोगाणुओ के खिलाफ प्रतिरक्षा तैयार करता है।
जिसे शरीर की इम्युनिटी बढ़ती है अगर शरीर किसी रोगाणु के संपर्क में आता है तो प्रतिरक्षा प्रणाली उसे पहचान कर रोगों को रोकने के लिए उन रोगाणुओं से लड़ सकती है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता हमारे शरीर की सबसे महत्वपूर्ण रक्षा प्रणाली है क्योंकि यह हमें विभिन्न बीमारियों और संक्रमणों से बचाने में सहायक होती है इसलिए स्वस्थ खानपान नियमित व्यायाम और टीकाकरण द्वारा हम इसे सुरक्षित बनाए रख सकते हैं।
Comments
Post a Comment