मच्छरदानी क्यों लगाना चाहिए ?
मच्छरदानी लगाने का मुख्य कारण मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारियों से बचाव है। इससे डेंगू मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का प्रसार कम हो जाता है। साथ ही यह हानिकारक कीड़ों के काटने से भी हमारी रक्षा करती है जो अनेक प्रकार की बीमारियां फैलाते हैं
स्वास्थ लाभ. मच्छरदानी लगाने का मुख्य कारण मच्छर जनित बीमारियों से बचाव करना है। मच्छरदानी डेंगू बुखार, मलेरिया, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, जैकोबिन बुखार, इन्फ्लूएंजा, पीला बुखार और वेस्ट नाइल वायरस जैसे रोग वायरस के प्रसार को कम करता है। ये बीमारियाँ लोगों के लिए मुश्किलें और खतरा पैदा कर सकती हैं इसलिए इनसे बचाव के लिए मच्छरदानी लगानी चाहिए।
कॉइल और अगरबत्ती के धुएं से बचाव : मच्छरों से बचने के लिए आजकल लोग कॉइल और अगरबत्ती का इस्तेमाल करते हैं जो मानव स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक है ऐसे में हम मच्छरदानी का प्रयोग करके खुद को कॉइल और अगरबत्ती के धुएं से बचा सकते हैं क्योंकि कॉइल और अगरबत्ती के धुएं में मौजूद रसायन और मानव स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। इस धुएं से एलर्जी, धमनी और फेफड़ों में संक्रमण, सांस लेने में कठिनाई, नाक और गले में जलन, चक्कर आना, सिरदर्द, और थकान हो सकती है। इसके अलावा लंबे समय तक कॉइल के धुएं में रहने से बीमारी का खतरा बढ़ सकता है और श्वसन संबंधी बीमारियों की संभावना बढ़ सकती है।
बरसात के मौसम में : बरसात के मौसम में हम मच्छरदानी का प्रयोग करके खुद को और अपने बच्चों को मच्छरों और हानिकारक कीड़ों से बचा सकते हैं क्योंकि बरसात के मौसम में मच्छरों और हानिकारक कीड़ों की संख्या बढ़ जाती है जो कभी-कभी घातक साबित होते हैं।
Air conditioner (AC) के अभाव में : नमी और गर्म वातावरण में मच्छर ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं ऐसे मैं यदि आप AC का इस्तेमाल नहीं कर सकते तो मच्छरदानी मच्छरों से बचने का एक बेहतर विकल्प है।
आर्थिक लाभ. मच्छरदानी का इस्तेमाल करने से स्थानीय रोजगार बढ़ सकता है। इससे न केवल लोगों को आर्थिक लाभ होता है बल्कि समुदाय के विकास में भी योगदान मिलता है।
मच्छरदानी का चयन : मच्छरदानी लेते वक्त कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए, जैसे की :
1. अपने बिस्तर के आकार और डिजाइन के अनुसार ही मच्छरदानी का चयन करें।
2. मच्छरदानी अच्छी गुणवत्ता वाली ही खरीदें जो ज्यादा समय तक टिकी रह सके।
3. मच्छरदानी में कहीं छेद ना हो अथवा मच्छरदानी कहीं से फटी ना हो।
4. अपने बजट के अनुसार ही एक अच्छी गुणवत्ता वाली मच्छरदानी का चयन करें।
Comments
Post a Comment